लड्डू तो मैंने वापिस कर दिये ना !! Pappu Jokes in Hindi

पप्पू ने हलवाई के यहाँ से लड्डू  खरीदे..!!
लेकिन उसने तुरन्त वापिस कर दिये और  कहा:-
"मुझे कलाकंद दे दो"
लेकिन पप्पू ने कलाकंद
भी वापिस कर दिया और जलेबियाँ ले ली..!!
फिर जब वह जलेबिया लेकर जाने लगा तो
हलवाई ने कहा:- पैसे..!!
पप्पू:- कैसे पैसे..??
हलवाई:-जलेबी के..!!

पप्पू:- जलेबियाँ तो मैंने कलाकंद के बदले मेँ ली है..!!
हलवाई:-तो कळाकंद के पैसे..??
पप्पू:-लेकिन कळाकंद तो मैंने लड्डू के बदले में लिया है...!!
हलवाई:-तो लड्डू के पैसे..??
पप्पू:-अजी पागल समझ रखे हो क्या..??
लड्डू तो मैंने वापिस कर दिये ना...!! आप भी ना...!!