Showing posts with label Moral Stories in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Moral Stories in Hindi. Show all posts

पागल जरूर हूँ पर आपकी तरह मूर्ख नही - Best Moral and Funny Story in Hindi


पागल जरूर हूँ पर आपकी तरह मूर्ख नही - Best Moral and Funny Story in Hindi
मस्त स्टोरी
एक बार की बात है, एक पागलखाने के सामने  किसी व्यक्ति की कार पंचर हो गयी। कार को रुकते
देखकर पागलखाने की दिवार से झांकते हुए एक पागल ने  पूछा, 'ओ भाई साहब, क्या हुआ?' उस व्यक्ति ने जवाब दिया, 'कुछ नही'।
( और मन ही बुदबुदाया " पगला कहीं का ").
उस व्यक्ति ने कार से उतर कर पहिया बदलने के लिये पंचर वाले पहिये के चारो बोल्ट निकाले ही थे कि भैंसो का झुंड आ गया।  वह व्यक्ति उठ कर एक तरफ खडा हो गया। जब भैंसे चली गयी वह व्यक्ति वापिस
टायर लगाने के लिये आ गया। परंतु उसने देखा, चारो नट-बोल्ट गायब थे। वह परेशानी से इधर-उधर ढूढने लगा। वह पागल तब तक वही खडा था।


Sher Aur Lomdi Ki Kahani - Best Moral Story in Hindi


बहुत समय पहले की बात है हिमालय के जंगलों में एक बहुत ताकतवर शेर रहता था . एक दिन उसने बारासिंघे का शिकार किया और खाने के बाद अपनी गुफा को लौटने लगा. अभी उसने चलना शुरू ही किया था कि एक सियार उसके सामने दंडवत करता हुआ उसके गुणगान करने लगा .

उसे देख शेर ने पूछा , ” अरे ! तुम ये क्या कर रहे हो ?”

” हे जंगल के राजा, मैं आपका सेवक बन कर अपना जीवन धन्य करना चाहता हूँ, कृपया मुझे अपनी शरण में ले लीजिये और अपनी सेवा करने का अवसर प्रदान कीजिये .” , सियार बोला.

शेर जानता था कि सियार का असल मकसद उसके द्वारा छोड़ा गया शिकार खाना है पर उसने सोचा कि चलो इसके साथ रहने से मेरे क्या जाता है, नहीं कुछ तो छोटे-मोटे काम ही कर दिया करेगा. और उसने सियार को अपने साथ रहने की अनुमति दे दी.

उस दिन के बाद से जब भी शेर शिकार करता , सियार भी भर पेट भोजन करता. समय बीतता गया और रोज मांसाहार करने से सियार की ताकत भी बढ़ गयी , इसी घमंड में अब वह जंगल के बाकी जानवरों पर रौब भी झाड़ने लगा. और एक दिन तो उसने हद्द ही कर दी .

Don't Drive When You Drink Best Hindi Moral Story!


एक दिल को छू लेने वाली सच्ची कहानी......
मैं एक दुकान में खरीददारी कर रहा था,
तभी मैंने उस दुकान के कैशियर को एक ५-६ साल के लड़के
से बात करते हुए देखा |

कैशियर बोला: "माफ़ करना बेटा, लेकिन इस गुड़िया को खरीदने
के लिए तुम्हारे पास पर्याप्त पैसे नहीं हैं|"
फिर उस छोटे-से लड़के ने मेरी ओर मुड़ कर मुझसे पूछा
''अंकल, क्या आपको भी यही लगता है कि मेरे पास पूरे पैसे नहीं हैं?''

मैंने उसके पैसे गिने और उससे कहा:
"हाँ बेटे, यह सच है कि तुम्हारे पास इस गुड़िया को
खरीदने के लिए पूरे पैसे नहीं हैं" |

माँ' तो 'माँ' होती है... LOVE YOU MOM Short Stories in Hindi

Short Stories in Hindi, Maa Baap Hindi Sayings, Mother Father Thoughts in Hindi, Moral Stories in Hindi


एक दिन मैं कॉलेज से घर आने के लिये निकला आसमान में बादल थे...
लग रहा था कि बारिश होने वाली थी... 

इसलिए सोचा कि घर जल्दी पहुँच जाऊँ पर रास्ते में ही बारिश शुरू हो गई और मैं भीग गया...!!!
.
घर जाते ही बड़ी बहन ने कहा -: "थोड़ी देर रुक नही सकते थे...??"
.
बड़े भाई ने कहा -: "कहीं साइड में खड़े हो जाते ...??"
.