मस्त स्टोरी
एक बार की बात है, एक पागलखाने के सामने किसी व्यक्ति की कार पंचर हो गयी। कार को रुकते
देखकर पागलखाने की दिवार से झांकते हुए एक पागल ने पूछा, 'ओ भाई साहब, क्या हुआ?' उस व्यक्ति ने जवाब दिया, 'कुछ नही'।
( और मन ही बुदबुदाया " पगला कहीं का ").
उस व्यक्ति ने कार से उतर कर पहिया बदलने के लिये पंचर वाले पहिये के चारो बोल्ट निकाले ही थे कि भैंसो का झुंड आ गया। वह व्यक्ति उठ कर एक तरफ खडा हो गया। जब भैंसे चली गयी वह व्यक्ति वापिस
टायर लगाने के लिये आ गया। परंतु उसने देखा, चारो नट-बोल्ट गायब थे। वह परेशानी से इधर-उधर ढूढने लगा। वह पागल तब तक वही खडा था।
